Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : जमीन विवाद में 14 वर्षीय किशोर की गला काट कर हत्या, रिश्तेदारों पर हत्या का शक

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के दीकुबालकंड गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 14 वर्षीय किशोर की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. रविवार सुबह शौच के लिए तालाब की ओर जा रहे ग्रामीणों ने किशोर की लाश देखी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शव मझगांव- भलांडिया मुख्य सड़क के किनारे पड़ा हुआ हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुडू अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ की. थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुडू ने बताया कि किशोर की हत्या गला रेत कर की गई है. इसे भी पढ़ें : नोएडा">https://lagatar.in/noida-the-much-awaited-news-has-arrived-supertech-twin-towers-has-been-demolished/">नोएडा

: चिरप्रतीक्षित खबर आ गयी, धमाके के साथ सुपरटेक ट्विन टावर हुआ जमींदोज, धूल का जबरदस्त गुबार उठा

फुटबॉल देख कर वापस आने के क्रम में हुई घटना

आसपास में हाथापाई होने एवं भागदौड़ करने की पैरों के निशान मिले है. मृतक का चप्पल सौ कदम दूर तालाब के सामने पड़ा हुआ मिल है. मृतक की पहचान 14 वर्षीय बच्चा कुसमुंडा गांव के सोनू गागराई के बड़े पुत्र नरसिंह गागराई उर्फ मारंग के रूप में हुई है. मृतक के पिता सोनू गागराई ने बताया कि वह अपनी पत्नी, छोटे पुत्र और छोटी बहन के साथ लमझरी गांव स्थित अपने ससुराल खेती के काम से गए हुए थे. नरसिंह गागराई घर में अकेला ही था. शनिवार के दिन चेमलासाई गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का अंतिम दिन चल रहा था. उसे देखने के लिए नरसिंह भी गया हुआ था. वहां से वापसी के समय उसे रात हो गई. अंधेरे के कारण वह पैदल ही सड़क मार्ग से घर की ओर आ रहा था. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-fall-of-the-government-has-a-direct-impact-on-the-development-works-of-the-state-dhanpati-sardar/">सरायकेला

: सरकार गिरने से राज्य के विकास कार्यों पर पड़ता है सीधा असर- धनपति सरदार 

 पुरानी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ रिश्तेदारों ने अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए उनके पुत्र की हत्या कर दी है.  उन्होंने बताया कि नरसिंह गागराई शरीर से थोड़ा दिव्यांग था, इसलिए शायद अपने बचाव में ज्यादा कुछ नहीं पाया. ज्यादा दौड़ नहीं पाने के कारण हत्यारे ने उसे पकड़ लिया और उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं. इधर, शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है. मृतक के पिता सोनू गागराई ने बताया कि उनका अपन रिश्तेदारों के साथ ही पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही