Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा मानकी-मुण्डा संघ ने की बैठक, ग्रामीणों को किया जागरूक

Majhgaon (Md Wasi) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा तथा मानकी-मुण्डा संघ अंचल कमेटी द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से मझगांव थाना क्षेत्र के अधिकारी मौजा में सामाजिक-धार्मिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मानकी-मुण्डा संघ अंचल कमेटी के अध्यक्ष युगल किशोर पाट पिंगुवा ने की. इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव में उत्पन्न हो रहे सामाजिक-धार्मिक विवादों को समाप्त करने का प्रयास किया गया. आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में असामाजिक रूप से ओझा-गुनी चक्कर तथा इसके कुविचार व षडयंत्रों की मार्केटिंग को समाप्त करें. इसके वजह से गांव-गांव में अपराधिक घटनाए बढ़ रही है. हेम्ब्रम ने इस विषय के संबंध में समाज में कई उदाहरण सहित डायन-बिसाही का आरोप-प्रत्यारोप के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sails-meghahatuburu-management-bags-four-awards-at-memc-event/">किरीबुरू

: एमईएमसी कार्यक्रम में सेल की मेघाहातुबुरू प्रबंधन को चार पुरस्कार मिले

कुड़मी-महतो के आदिवासी सूची में शामिल होने की मांग को बताया षडयंत्र

उपस्थित लोगों को हाल के दिनों में कुड़मी-महतो के द्वारा जबरन आदिवासी सूची में शामिल होने की मांग तथा इसे लेकर हो रही राजनीतिक षडयंत्र की जानकारी ग्रामीणों को दी गई. इसके विरोध में पांच मार्च को आदिवासी बचाओ महारैली आयोजित करने की घोषणा हुई जिसमें शामिल होने के लिए ग्रामीणों से सहयोग एवं समर्थन मांगा गया. इस अवसर पर ग्रामीण मुण्डा अधिकारी  मोरन सिंह बिरूवा, बेताजोरी मुण्डा सोमवारी चातर, कांटामनी मुण्डा दिलीप कुमार प्रधान, मुखिया चंद्रभूषण पिंगुवा,पंसस गीता देवगम,दियूरि प्रेम प्रकाश बिरूवा, वार्ड सदस्य बेहरा पिंगुवा, सेविका शकुंतला चातर, जेएसएलपीस सविता बिरूवा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा प्रदेश अध्यक्ष गोबिन्द बिरूवा, प्रखंड अध्यक्ष अनिल चातर, सरीम बिरूवा, देवेन्द्र बिरूवा, मार्शल हेम्ब्रम, बुधनी पिंगुवा, मानकीराय बिरूवा, तुलसी हेम्ब्रम, सुलेमन सोनाराम हेम्ब्रम आदि लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही