Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव: नाराज मतदाता ने बैलेट बॉक्स में डाला पानी, सभी प्रत्याशी पहुंचे थाना, जांच में जुटे अधिकारी

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Chaibasa): मझगांव प्रखंड के बूथ संख्या 11 और 117 पर एक मतदाता ने आज पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान मतदान बॉक्स के अंदर पानी डाला दिया. पानी डालने के बाद मतदाता भाग निकला. यह धोबाधोबिन पंचायत के आंगड़ी कुदहतु का मामला है. मतदाता वोट को लेकर किसी बात से नाराज था. इसके बाद सभी प्रत्याशी विरोध जताते हुए मझगांव थाना पहुंचे और इस बूथ पर दोबारा वोटिंग करने का मांग की. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-wi-fi-stalled-in-pg-department-of-kolhan-university-there-is-also-trouble-in-talking-on-the-phone/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के पीजी विभाग में वाई-फाई ठप, फोन पर बात करने में भी होती है परेशानी

पूर्व मुखिया के पक्ष में वोटिंग नहीं होने से नाराज था नंदलाल तिरिया

जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया के पक्ष में वोटिंग नहीं होने के कारण नंदलाल तिरिया नामक व्यक्ति को गुस्सा आ गया. उसने लोगों से पूर्व मुखिया पक्ष में वोट डालने को कहा. फिर भी वोट नहीं पड़ने पर उसने बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया. मतदान पदाधिकारी ने बताया कि 60% से अधिक मतदान हो चुका था. दो चार लोग ही लाइन में बचे थे. तभी इस घटना को अंजाम दिया गया. इस मतदान केंद्र 117 में 366 मतदाता हैं.

जिला निर्वाचन विभाग के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी: बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. इसकी सूचना डीसी समेत वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मझगांव जोसेफ कांडूलना ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंचकर जांच की गई. जांच में बैलट बॉक्स पर पानी डाला गया यह दिख रहा है. लेकिन कितना पानी बैलेट बॉक्स के अंदर गया है, इसके बारे स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता. इसकी जानकारी जिला निर्वाचन विभाग को दे दी गई है. वहां से जो भी निर्देश होगा उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: झामुमो">https://lagatar.in/jmms-open-letter-to-the-governor-urges-to-make-jmm-a-party-in-the-mining-lease-case/">झामुमो

का राज्यपाल को खुला पत्र : माइनिंग लीज मामले में JMM को भी पार्टी बनाने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही