Search

 
 
 

मझगांव : एस्पायर ने 94 विद्यालयों के एफएलएन वॉलेंटियर्स का मिलन समारोह किया आयोजित

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के कृषि फार्म मैदान में बुधवार को मझगांव प्रखंड के 94 विद्यालयों के एफएलएन वॉलेंटियर्स का मिलन समारोह एस्पायर संस्था द्वारा आयोजित की गई. मिलन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता मझगांव प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार ने किया. समारोह को संबोधित करते हुए रमन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पूरे भारतवर्ष में एफएलएन कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मझगांव प्रखंड के 94 विद्यालयों में वॉलेंटियर्स द्वारा स्कूली बच्चों के पढ़ाई में सशक्त सहयोग किया जा रहा है और वॉलेंटियर्स के माध्यम से घर-घर पहुंच कर बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-police-station-area-becoming-hub-of-illegal-businesses-police-administration-silent/">चांडिल

: गैर कानूनी धंधों का हब बनता जा रहा चौका थाना क्षेत्र, पुलिस-प्रशासन मौन

समाज के अंतिम बच्चे को शिक्षित बनाना हमारा लक्ष्य

उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि शिक्षित समाज को बनाने के लिए आप लोगों को आगे आना अनिवार्य है तभी हम शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं. बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी एवं समाज विरोधी गतिविधियों को हम जड़ से मिटा सकते हैं. इन्हीं बुराइयों के कारण हम अपने समाज को शिक्षित समाज नहीं बना पा रहा है, जब हम समाज के अंतिम बच्चे तक को शिक्षित बनाएंगे तभी हमारा समाज शिक्षित होगा और यही हमारा लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-anti-social-elements-set-fire-to-poklen-engaged-in-canal-construction/">जमशेदपुर

: कैनाल निर्माण में लगे पोकलेन में आसमाजिक तत्वों ने लगाई आग

सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर कार्य करने की है आवश्यकता 

प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार ने कहा कि वास्तव में आज विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है और संस्था द्वारा दिये गये वॉलेंटियर्स बच्चों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं. बच्चों के शिक्षा के लिए हम सभी जनप्रतिनिधियों को आगे आकर कार्य करने की आवश्यकता है, तभी हम समाज की बुराइयों को मिटा सकते हैं. मौके पर प्रखंड प्रमुख शबनम परवीन, मुखिया लक्ष्मी पिंगुवा, मुखिया मधु धान, मुखिया विवेकानंद पुर्ती, मुखिया चांदमनी बिरुवा, मुखिया निरंजन गोंड, मुखिया चंद्रभषण पिंगुवा, पंसस कैप्टन पिंगुवा, पंसस सरोज बिरुवा, बीसी हिमांशु प्रधान, सपना पात्रो, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही