Search

 
 
 

मझगांव : मझगांव में पहली बार लगा एटीएम, हजारों कार्डधारियों को होगी सुविधा

 
Majhgaon (Md Wasi) :  मझगांव भास्कर कांप्लेक्स के एसबीआई बैंक समीप हिताची मनी पोस्ट एटीएम का उद्घाटन रविवार को मझगांव के समाजसेवियों द्वारा फीता काटकर किया गया. इस दौरान समाजसेवी भास्कर महाकुड़ ने कहा कि मझगांव विधानसभा मुख्यालय होने के बाद भी यहां एक भी एटीएम बुथ नहीं था. जबकि प्रखंड क्षेत्र में पांच बैंक स्थापित है, जिसमें लाखों खाताधारकों को पैसा निकालने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी मेडिकल कार्य से आए क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ रही थी. अब हिताची मनी पोस्ट एटीएम का शुभारंभ होने से मझगांव प्रखंड क्षेत्र के हजारों लाभुकों को इसकी सुविधा मिलेगी. क्षेत्र के खाताधारक सुबह 5 बजे से रात के 10 बजे तक पैसा निकाल सकते हैं. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-fourlane-service-road-became-swamp-many-roads-turned-into-ponds/">बहरागोड़ा

: फोरलेन सर्विस रोड बना दलदल, कई सड़कें तालाब में तब्दील 

पैसा निकालने के लिए जाना पड़ता था ओडिशा

वहीं, एटीएम का शुभारंभ होने से क्षेत्र के युवा काफी उत्साहित हैं. शाहिद कमाल ने कहा कि आए दिन बैंकों में पैसे नहीं रहते हैं और लंबी कतार होने के कारण पैसा निकालना काफी मुश्किल हो जाता था. इस कारण मजबूरीवश हम लोगों को पैसा निकालने के लिए ओडिशा के चंपुआ, रोरुवां आदि जगह जाना पड़ता था. अब मझगांव में ही एटीएम के माध्यम से पैसा निकालने की सुविधा हो जाने से काफी आसानी होगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-with-weapons-while-planning-crime-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो गिरफ्तार

ये थे उपस्थित

मौके पर समाजसेवी गोकुल पोलाई, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुजाहिद अहमद, भाजपा जिला महासचिव शफीक अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन, पूर्व मुखिया रसदुस सलाम, मझगांव थाना कर्मी आदि क्षेत्र के समाजसेवी उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mothers-heard-the-fast-story-of-jimutvahan-on-the-festival-of-jitiya/">चाईबासा

: माताओं ने जितिया पर्व पर सुनी जीमूतवाहन की व्रत कथा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही