Search

 
 
 

मझगांव : 10 किलोमीटर दूर पैदल मार्च कर ब्लॉक पहुंचे लाभुक, 3 माह से नहीं मिला अनाज

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत अंतर्गत रोटेबासांग गांव के जन वितरण प्रणाली के लाभुकों को 3 माह से अनाज नहीं मिला है. अनाज के लिए दर-दर भटकने को विवश है लाभुक. बुधवार को रोटेबासांग गांव से सैकड़ों लाभुक 10 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह खाद आपूर्ति पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना से अनाज दिलाने की गुहार लगाई. लाभुकों ने बीडीओ से मिलकर कहा कि गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार चाहत झारखंड महिला समूह के द्वारा अनाज दिया जा रहा था. लेकिन अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर का अनाज अब तक नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें :BIG">https://lagatar.in/big-breaking-crpf-jawan-injured-due-to-ied-hit-in-chaibasa/">BIG

BREAKING : चाईबासा में आईईडी चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल

बच्चे व बुजुर्ग दाने- दाने के लिए तरस रहे हैं

गरीब महिलाओं ने बताया की अनाज नहीं मिलने की शिकायत इससे पहले दो बार खाद आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किया था. लेकिन अब तक अनाज का एक दाना भी नहीं मिला है. जनवरी माह खत्म होने वाला है इसे मिलाकर 4 माह से अनाज के लिए सैकड़ों परिवार दर-दर भटक रहे हैं. लेकिन हमारी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. हालत यह है कि बच्चे और बुजुर्ग दाने दाने के लिए तरस रहे हैं. दिन में यहां-वहां से मांग कर गुजारा तो हो जा रहा है लेकिन रात में भूखे पेट सोने के लिए विवश हैं. चावल दिवस पर सरकार दिखावा कर रही है. पदाधिकारी खानापूर्ति में लगे हुए हैं और ग्रामीण लाभुक भूखे पेट रहने को विवश हैं. जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के पास जाने से कहता है कि आवंटन नहीं मिला है अगले माह वितरण करेंगे. लेकिन देखते देखते 3 माह बीत गये अब चौथा माह बीतने वाला है. अगर इस माह अनाज नहीं मिलता है तो हम सभी लाभुक मजबूरन बच्चे बुजुर्ग के साथ भूख हड़ताल पर बैठने को विवश हो जाएंगे. इसे भी पढ़ें :असिस्टेंट">https://lagatar.in/assistant-town-planner-appointment-next-hearing-on-february-14-know-what-happened-in-the-high-court-on-wednesday/">असिस्टेंट

टाउन प्लानर नियुक्ति : 14 फरवरी को अगली सुनवाई, जानें बुधवार को हाईकोर्ट में क्या हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही