Majhgaon (Md. Wasi) : जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम अंतर्गत मझगांव फुटबॉल स्टेडियम में प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप की अध्यक्षता में प्रभारी सनी पाट पिंगुवा ने प्रेस वार्ता आयोजित किया गया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है. आम नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का हनन किया जा रहा है. राहुल गांधी के द्वारा बैंक का पैसा लेकर विदेश भागने वालों का नाम लेने और सदन के अंदर अडानी के कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपया किसका है जानकारी मांगने पर 2019 के एक चुनावी सभा में दिए भाषण को आधार बनाकर मानहानि का केस कर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-justice-of-jharkhand-high-court-reached-the-city-will-be-involved-in-the-odisha-day-program/">जमशेदपुर
: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पहुंचे शहर, ओडिशा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
: दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य अधूरा
: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पहुंचे शहर, ओडिशा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
नफरत की राजनीति कर रही है मोदी सरकार
इस मामले में 2 वर्ष की सजा हो जाती है और दूसरे ही दिन सदन में लोकसभा की सदस्यता साजिश के तहत समाप्त कर दिया जाता है. जनता के सवालों को सदन में उठाने पर माइक म्यूट कर दिया जाता है. राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जाता है. आम जनता की समस्या बेरोजगारी और महंगाई पर सदन में या टीवी डिबेट में भी चर्चा नहीं की जाती है जबकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में चर्चा करना दूसरे के विचारों को सुनना मौलिक अधिकार है. मोदी सरकार द्वारा नफरत की राजनीति की जा रही है जिस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए कहा की धर्म को राजनीति से जोड़ने के कारण हेट स्पीच बढ़ गई है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-construction-work-of-anganwadi-center-building-incomplete-for-two-years/">मनोहरपुर: दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य अधूरा
Leave a Comment