Search

मझगांव : पूर्व भाजपा विधायकों ने किया सीएचसी का निरीक्षण, जर्जर हालत देख भड़के

Majhgaon (Md wasi) : मझगांव प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूर्व भाजपा विधायकों गुरुचरण नायक व शशि भूषण सामड ने गरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि मझगांव प्रखंड का एकमात्र रेफरल अस्पताल जर्जर अवस्था में है. देखने से लगता है कि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य का देखभाल करने वाला अस्पताल भवन खुद बीमार है. क्षेत्र के हजारों ग्रामीण रोजाना यहां इलाज करवाने पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल को दुरुस्त करने के बजाये क्षेत्र के विधायक और सांसद दोगली राजनीति करने में व्यस्त है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-workshop-organized-on-the-subject-of-research-paper-preparation-in-jln-college/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज में शोध पत्र तैयार करने के विषय पर कार्यशाला आयोजित

आने वाले समय में जनता देगी जवाब

महागठबंधन का राज्य सरकार पूरी तरह विफल हो गई है. विधायक और सांसद को क्षेत्र के समस्या से कोई लेना देना नहीं है. अस्पताल भवन के साथ-साथ डॉक्टरों का भवन भी पूरी तरह जर्जर अवस्था में है स्थानीय डॉक्टर जान को जोखिम में डालकर रहने को विवश हो रहे हैं और क्षेत्र के मरीजों का इलाज कर रहे हैं. आने वाले वर्ष मैं यहां की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी और सत्ता से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी. मौके पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल बिरुली, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पिंगुवा, कृष्णा तामसोय, वरिष्ठ भाजपा नेता मुजफ्फर हुसैन, मो आजम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp