Search

 
 
 

मझगांव : प्रकृति को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है : सदर अब्दुल हमीद

 
Majhgaon : मझगांव ईदगाह मौदान परिसर में वन महोत्सव के अवसर पर रविवार को मुस्लिम अंजुमन के सदर अब्दुल हमीद के नेतृत्व में नौजवान कमेटी के सदस्यों द्वारा दस पाैधे लगाए गए. सभी पेड़ अलग-अलग क्षेत्रों में लागए गए. इस अवसर पर सदर अब्दुल हमीद ने कहा कि आम आदमी के जीवन में पौधों की काफी अहमियत है. पेड़ व पौधे की बेतहाशा कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो गया है. साथ ही जल संकट की भी भारी समस्या उत्पन्न हो गयी है. पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को एक-एक पौधे लगाने चाहिए. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/adityapur-devotees-dance-in-the-kirtan-of-anand-marg-pracharak-sangh/">रांची:

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में स्कॉलरशिप प्रोग्राम संपन्न
बीते दो वर्षो में कोविड -19 महामारी के चलते देश भर में कई लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण अपनी जान गावनी पड़ी थी. इंसान को यदि इस धरती पर जीवित रहना है तो उसे शुद्ध हवा बेहद जरूरी है. यदि ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जीवित भी नहीं रह पाएंगे. जिस तरह से रहना, खाना, पीना व सोना जरूरी है, वैसे ही ऑक्सीजन भी अति आवश्यक है. ऑक्सीजन लेने का एकमात्र जरिया पेड़-पौधे हैं. इस मौके पर नौजवान कमेटी के अध्यक्ष मो0 एय्याज, सद्दाम हुसैन, सरीफ अहमद, शाहिद कमाल, गरीब नवाज, माजिद अहमद, असफाक हुसैन, जियाउद्दीन उर्फ छोटो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-team-of-kanwariyas-of-tempo-driver-association-left-for-mahadevsal-for-jalabhishek-on-bholenath/">मनोहरपुर:

भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिये महादेवसाल रवाना हुआ टेम्पो चालक संघ के कांवरियों का दल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही