Search

 
 
 

मझगांव : मेगा केसीसी ऋण शिविर में 43 किसानों के बीच 18 लाख 37 हजार रुपए का ऋण वितरित

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड परिसर स्थित आत्मा भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय मेगा केसीसी ऋण शिविर का आयोजन हुआ. बीडीओ जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में 43 किसानों के बीच कुल 18 लाख 37 हजार रुपए केसीसी ऋण का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूर्वी भाग दो पूनम जेराई उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bell-based-teachers-on-strike-in-ku-colleges-classes-disrupted-students-upset/">चाईबासा

: केयू के कॉलेजों में घंटी आधारित शिक्षक रहे हड़ताल पर, कक्षाएं हुई बाधित, छात्र रहे परेशान
[caption id="attachment_372124" align="aligncenter" width="564"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/majhgaon-shivir-2.jpeg"

alt="" width="564" height="376" /> कार्यक्रम में उपस्थित किसान[/caption]

बैंक ऋण देने में लापरवाही कोताही ना बरतें : पूनम जेराई

मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र के अंतिम किसान तक  केसीसी ऋण पहुंचाना, ताकि किसान आसानी से कृषि करें और अच्छी उपज कर अपना आमदनी दोगुना कर सके. संबंधित क्षेत्र के बैंक शाखा प्रबंधक अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध करवाएं. ऋण देने में लापरवाही कोताही ना बरतें, सरलता के साथ क्षेत्र के किसानों को ऋण देने का कार्य करें. विशिष्ट अतिथि पश्चिम भाग जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने कहा कि क्षेत्र में काफी कम मात्रा में वर्षा हुई है, क्षेत्र के किसान काफी चिंतित और परेशान हैं उन्हें आसानी के साथ केसीसी ऋण उपलब्ध करवाया जाए ताकि वह कृषि के क्षेत्र मे खर्च कर सके. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-block-development-officer-held-review-meeting-of-pm-awas-yojana/">सरायकेला

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक

इन बैंकों ने ऋण का किया वितरण 

इस दौरान ऑफ इंडिया मझगांव शाखा द्वारा 23 किसानों के बीच-1160000/- रुपए, कॉपरेटिव बैंक मझगांव शाखा के द्वारा 5 किसानों के बीच- 155000/- रुपए, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक नयागांव शाखा के द्वारा 11 किसानों के बीच- 360000/- रुपए, भारतीय स्टेट बैंक घोडाबंधा शाखा के द्वारा 4 किसानों के बीच 162000/- रुपए का ऋण दिया गया है. वहीं बैठक के दौरान ग्रामीण बैंक खैरपाल शाखा प्रबंधक को अब तक एक भी किसानों के बीच ऋण नहीं देने के कारण उन्हें स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगर शाखा द्वारा ऋण देने में लापरवाही बरती जाती है तो कार्रवाई की जाएगी. मौके पर मझगांव प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, 20 सूत्री अध्यक्ष धनुरजय तिरिया, कृषि पदाधिकारी सिरफ बास्के, बीटीएम जेम्स सलिल होनहागा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही