Search

 
 
 

मझगांव : अज्ञात वाहन के धक्के से दूध विक्रेता की मौत

 
Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के छोटा रायखमन गांव में अज्ञात वाहन के धक्के से खोखरकट्टा निवासी युवक की घटनास्थल पर मौत. शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे छोटा रायखमन गांव के मुख सड़क पर कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखरकट्टा निवासी अखिलेश राउत उर्फ भीमसेन 32 वर्षीय (पिता विपिन राउत) अपने घर से बाइक में दूध लेकर बिक्री करने छोटा रायखमन गांव गया हुआ था. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/akhilesh-yadav-will-participate-in-bharat-jodo-nyay-yatra-rahul-worshiped-at-kashi-vishwanath-temple/">भारत

जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे, राहुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की
इस दौरान मझगांव की ओर से कुमारडुंगी की ओर जाते अज्ञात वाहन(कार) ने सड़क किनारे खड़े दूध विक्रेता को धक्का मार दिया जिससे अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सड़क किनारे बाइक खड़ा कर शायद दूध देने जा रहा था. और भी दूध उनके बाइक के थैले में रखा हुआ था. सुबह-सुबह अत्यधिक कोहरा होने के कारण दूर से दिखाई नहीं दे रहा था जिसके कारण अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन मे युवक को उठाकर मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए डॉ सनातन चातार ने जांच उपरांत अखिलेश को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : 30,000">https://lagatar.in/30000-crore-project-adani-made-the-highest-bid-defeating-larsen-and-toubro/">30,000

करोड़ का प्रोजेक्ट, अडानी ने लगाई सबसे बड़ी बोली, लार्सन एंड टुब्रो को दी मात
डॉक्टर ने कहा कि युवक के सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई. कुमारडुंगी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. इधर मृत युवक के घर पर मातम छाया हुआ है. युवक का 6 वर्षीय बैटी और एक 4 वर्षीय बेटी व दो वर्षीय बेटा है. पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. मझगांव पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही