Search

मझगांव : किसानों के लिए एक दिवसीय खरीफ फसल कर्मशाला आयोजित

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड स्थित आत्मा भवन सभागार में बीडीओ जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में मंगलवार को एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला-सह-मिलेटस का आयोजन किया गया. बीडीओ जोसेफ कंडुलना ने उपस्थित किसान मित्रों, क्षेत्र के चिन्हित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है. इसका लाभ लेकर किसान भाई-बहन अच्छी उपज पैदाकर अपनी आमदनी को दोगुना कर सके. इस कर्मशाला के अंतर्गत किसानों को धान, अरहर, उरद, मकई एवं मड़ुवा बीज को लगाने की तकनीकी बताई गई. साथ ही आत्मा एवं कृषि विभाग से चल रहे सारी योजना की जानकारी दी गई. इस मौके पर मे प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातार, बीस सूत्री अध्यक्ष धर्नुजय तिरिया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिरीप बाष्के, जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय, पुर्व जिप सदस्य राजेश पिंगुवा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जेम्स सलिल होनहागा, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, प्रगतिशील किसान एवं प्रखंड के किसान मित्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-got-first-place-in-the-ranking-of-aspirational-districts-in-the-whole-country/">जमशेदपुर

: आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में पूरे देश में पूर्वी सिंहभूम को मिला पहला स्थान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp