Search

 
 
 

मझगांव : कंका गांव में पानी के लिए लोग कर रहे जद्दोजहद

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के अधिकारी पंचायत अंतर्गत ग्राम छोटा कंका में पानी की घोर किल्लत है. लोग 1.5 किलोमीटर दूर खेत में बने गड्ढे (चुआं) से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे है. गांव में लगभग सौ परिवार है इसमें 500 की आबादी है और गांव में मात्र एक नलकूप है. उस पर भी एक घंटा इंतजार के बाद दो बाल्टी ही पानी निकलता है जिसके कारण गांव की महिलाएं देर रात से ही लाइन में लग कर पानी के लिए इंतजार करती है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/many-technical-intricacies-in-jharkhand-tourism-photography-videography-competition/">झारखंड

पर्यटन फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में कई तकनीकी पेंचीदगियां

पूरे गांव में एक भी तालाब नहीं है

[caption id="attachment_517756" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/PANI-KE-LIYE-JADOJHAD-2.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> पानी के लिए आक्रोशित लोग.[/caption] ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगभग मजदूर परिवार के लोग रहते हैं. सुबह में मजदूरी के लिए जाना पड़ता है लेकिन जब पानी नहीं मिलता है तो इंतजार करते-करते काम छूट जाता है. इसके अलावा पूरे गांव में एक भी तालाब नहीं है. गांव के ग्रामीण नहाने के लिए दूसरे गांव जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है. टोला में कुछ वर्ष पूर्व सोलर आधारित जल मीनार लगा था जिससे गांव के लोग पानी भर रहे थे परंतु उसमें लगा सोलर प्लेट चोरी कर लिया गया. इसके बाद धीरे-धीरे सभी सामान गायब हो गए अब लोग पानी के लिए तड़प रहे हैं. इसे भी पढ़ें :मोतिहारी:">https://lagatar.in/motihari-prashant-kishor-once-again-attacked-nitish-kumars-samadhan-yatra/">मोतिहारी:

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार की ‘समाधान यात्रा’ पर बोला हमला

प्रखंड कार्यालय में भूख हड़ताल करेंगे

कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पानी के लिए गुहार लगाई जा चुकी है परंतु किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जनवरी माह में ही पानी इतनी कमी हैं तो अप्रैल और मई माह में क्या हाल होगा. जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी पानी की समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं तो सभी परिवारों को मजबूरन पैदल मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय में भूख हड़ताल करेंगे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-congressmen-distributed-blankets-among-50-needy/">चाकुलिया

: 50 जरूरतमंदों के बीच कांग्रेसियों ने कंबल बांटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही