Search

मझगांव : नदी में पानी सूखने के कारण एक माह से ग्रामीण जलापूर्ति योजना बंद

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड ग्रामीण जलापूर्ति योजना लगभग बीते एक माह से  बंद पड़ा है. इसके कारण 23 सौ परिवारों को पानी नहीं मिल रहा. लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को विवश है. मझगांव प्रखंड के गुडगांव नदी से ग्रामीण जलापूर्ति योजना बीते लगभग तीन वर्ष से से हो रही है. लेकिन जैसे ही गर्मी दस्तक देता है तो पानी मिलना बंद हो जाता है. मार्च से लेकर जून माह तक क्षेत्र के बलियापोसी , पडसा व मझगांव पंचायतों के दर्जनों गांव के 23 सौ परिवारों को पानी मिलना बंद हो जाता है और जून माह के रिकॉर्ड तोड़ 42° चिलचिलाती गर्मी में क्षेत्र के ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ती है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-the-head-of-the-paddy-seed-sales-center-inaugurated/">डुमरिया

: धान बीज बिक्री केंद्र का मुखिया ने किया उद्घाटन

विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है - सुपरवाइजर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/SUKHI-NADI-300x246.jpg"

alt="" width="300" height="246" /> प्रत्येक साल गर्मी में नदी का पानी पूरी तरह सूख जाता है. कई बार पीएचडी विभाग में इसकी शिकायत की गई है. अब तो पीएचडी विभाग ने भी मौन धारण कर लिया है. करोड़ों रुपये से बना जलापूर्ति योजना गर्मी में सफेद हाथी साबित हो रहा है, दर्जनों गांव के अधिकतर नलकूप बेकार पड़े हैं. इस पर भी कोई पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीण जलापूर्ति योजना का पानी मझगांव के सैकड़ों परिवारों को पूर्व से हीं नहीं मिलता आ रहा है क्योंकि गांव के कई टोला ऊंचाई पर स्थित है. मझगांव के जिप सदस्य लंकेश्वर तामसोय ने कहा कि पीएचडी विभाग में शिकायत की गई है. विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है कि प्रक्रिया आरंभ कर पानी दिलाने का कार्य किया जाएगा. मझगांव के ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सुपरवाइजर नरेश कुमार ने कहा कि नदी में पानी सूखने के कारण सप्लाई बंद है, विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है. इसे भी पढ़ें :JBVNL">https://lagatar.in/ias-and-commercial-director-of-jbvnl-manish-kumar-transferred-ddc-jamshedpur-made/">JBVNL

के कमर्शियल डायरेक्टर IAS मनीष कुमार का तबादला, DDC जमशेदपुर बनाया गया
[wpse_comments_template]       ,

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//