Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रखंड का दौरा

Majhgaon (MD Wasi) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने शनिवार को मझगांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी के कार्य पर विचार-विमर्श किया. बैठक में उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दी जा रही जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं. एक भी व्यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kalash-yatra-taken-out-on-the-foundation-day-of-shilpi-mahal-kali-temple/">चाकुलिया

: शिल्पी महल काली मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति के परिजनों से की मुलाकात

वहीं, शिव शंकर उरांव सहित भाजपा नेताओं ने बेनीसागर ऐतिहासिक स्थल एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव ऊपरबेड़ा, ओड़िशा जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मझगांव भाजपा विस क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी भूषण पाट पिंगुवा, मझगांव जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मजहर हुसैन, कुमारडूंगी मंडल अध्यक्ष नारायण हेम्ब्रम, सरीम सिंह बिरुवा, पूर्व मुखिया ललित कुमार पिंगुवा, मो. जिलानी, मो. अपसर, लिपटन राऊत, खथेश्वर पिंगुवा, कुमारडूंगी मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-miscreant-jumped-from-the-train-after-snatching-the-purse/">जमशेदपुर

: पर्स छिनतई कर ट्रेन से कूद गया बदमाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही