Search

 
 
 

मझगांव : मनुष्य जाति को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक रूप से पौधा लगाना जरूरी- मुखिया

 
Mazgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को वन उत्सव कार्यक्रम के तहत मझगांव पंचायत की मुखिया रिलन आभा मधु धान ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पौधरोपण के दौरान पंचायत मुखिया ने कहा कि बीते कोविड-19 महामारी के दौरान हम लोगों को ऑक्सीजन का महत्व बहुत अच्छे तरीके से समझ आ चुका है. आज मनुष्य जाति को बचाने के लिये अत्यंत आवश्यक रूप से प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों में एवं आसपास में पौधा अवश्य लगाएं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/majhgaon-1.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-construction-of-medical-college-and-hospital-building-to-be-completed-this-year-so-far-only-8-work/">चाईबासा

: इस वर्ष पूरा होना है मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के भवन का निर्माण, अभी तक सिर्फ 8% काम

फलदार वृक्ष ऑक्सीजन देने के साथ अच्छी आमदनी का भी स्रोत

उन्‍होंने कहा कि हम पेड़-पौधों के बिना हम अधूरे हैं. फलदार वृक्ष लगाने से ऑक्सीजन देने के साथ वह अच्छी आमदनी का भी स्रोत बनता है. विद्यालय परिसर में 30 पौधे रोपे गए. इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य राजीव वर्मा, सहायक शिक्षक विकास भोल, धीरेंद्र तिवारी, मोनिका मुखी, पार्वती गोप, आदि शिक्षकों ने भी परिसर में पौधारोपण किया. मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-cji-nv-ramana-inaugurated-the-civil-court-of-banshidhar-nagar-subdivision-online/">गढ़वा

: CJI एन वी रमना ने बंशीधर नगर अनुमंडल के सिविल कोर्ट का किया ऑनलाइन उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही