Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्रखंड में विद्यालय स्तर पर चलाया जा रहा है अपर प्राइमरी कार्यक्रम

Majhgaon (MD Wasi) : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा मंझगांव प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय एवं पोषक क्षेत्र के गांव में अपर प्राइमरी कैच अप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के साथ विद्यालय स्तर पर अपर प्राइमरी कार्यक्रम का पायलट किया जा रहा है. समुदाय में स्वयंसेवक द्वारा टैबलेट से बच्चों के साथ एक्टिविटी की जा रही है. साथ ही इन कार्यों में सहयोग कर रहे स्वयंसेवक को `शिक्षा के लिए शिक्षा` कार्यक्रम के तहत प्राथमिक चिकित्सा कोर्स संचालित किया जा रहा है. मंझगांव प्रखंड के प्रखंड प्रभारी राजीव हेम्ब्रम ने बताया कि मझगांव के कुल 30 स्वयंसेवक इस कोर्स को कर रहे हैं. इस कोर्स को कराने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक समुदाय में एक ऐसा प्रशिक्षित व्यक्ति तैयार हो, जो आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के पूर्व का सही उपचार कर सके. [caption id="attachment_426562" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/mazgaon-1.jpeg"

alt="" width="600" height="270" /> बच्चों के बीच कार्यक्रम चलाते संस्था के कर्मी[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-baburam-gop-who-is-circling-the-block-office-for-old-age-pension-closed-for-two-years/">जमशेदपुर

: दो वर्षों से बंद वृद्धा पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे बाबूराम गोप

 स्वयंसेवकों को व्हाट्सएप्प पर प्रत्येक दिन भेजी जाती है कोर्स से संबंधित पढ़ने की सामग्री

उन्होंने बताया कि इसके तहत स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा में फर्स्ट एड का परिचय, फर्स्ट एड बॉक्स तैयार करना, इमरजेंसी नंबर की जानकारी, मौच, मामूली कट, बर्निंग, डिहाइड्रेशन, सर्पदंश, नाक से खून बहना इत्यादि की स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए की जानकारी दी जा रही है. इस कोर्स से संबंधित पढ़ने की सामग्री स्वयंसेवकों को व्हाट्सएप्प पर प्रत्येक दिन भेजी जाती है. सात ही लगातार इन्हें प्रथम सदस्य द्वारा फॉलोअप किया जाता है. कोर्स में शामिल स्वयंसेवक को परीक्षा पास होने पर फर्स्ट ऐड कोर्स का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-train-jammed-at-khemashuli-station-for-the-third-day-passengers-suffering-due-to-cancellation-of-trains/">जमशेदपुर

: खेमाशुली स्टेशन पर तीसरे दिन भी रेल चक्का जाम, ट्रेनें रद्द होने से यात्री बेहाल
उन्होंने बताया कि कोर्स कर रहे स्वयंसेवक काफी उत्साह के साथ दैनिक असाइनमेंट को पूरा कर रहे हैं. आपातकालीन संपर्क की सूची को गांव के सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जा रहा है. जिससे लोग राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर को समझ कर लाभ ले सके. वहीं स्वयंसेवक को सभी 10 विषयों पर इसकी अच्छी समझ बन रही है. इसके अलावा युवाओं को अलग-अलग समय में अन्य कोर्स कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somewhere-grandeur-somewhere-spacious-and-somewhere-the-fair-will-attract-the-devotees-of-maa-durga/">जमशेदपुर

: कहीं भव्यता, कहीं विशालता तो कहीं मेला करेगा मां दुर्गा के भक्तों को आक​​र्षित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही