Search

Jharkhand: अब MBBS छात्रों को देना होगा 10 साल का सेवा बांड, झारखंड सरकार का फैसला

Ranchi: झारखंड सरकार राज्य के अस्पतालों में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए एक नई योजना बना रही है. अब सिर्फ पीजी ही नहीं बल्कि एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले छात्रों को भी प्रवेश के वक्त 10 साल का बांड भरना होगा.

 

इस नए नियम के तहत मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अपनी पीजी की डिग्री भी झारखंड से ही पूरी करनी होगी. इसके बाद उन्हें करीब 10 साल तक राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में काम करना होगा.

 

स्वास्थ्य विभाग इस व्यवस्था को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कागजी काम पूरा कर रहा है. सरकार और अधिकारियों को उम्मीद है कि इस बड़े कदम से गांव और पिछड़े इलाकों के लोगों को आसानी से इलाज मिल सकेगा और डाक्टरों की कमी खत्म हो जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//