Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 2.34 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल घाटे में रही

NewDelhi :  बीते सप्ताह शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,464.42 अंक या 2.54 प्रतिशत चढ़ा. जिसकी वजह से सेंसेक्स की टॉप 10 में 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा. बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 9 कंपनियों के एमकैप में 2,34,097.42 करोड़ का इजाफा हुआ.  शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक फायदे में रही. इसके उलट केवल भारती एयरटेल को नुकसान झेलना पड़ा. (पढ़ें, दो">https://lagatar.in/after-two-months-the-confidence-of-foreign-investors-returned-to-the-indian-stock-market-pouring-7936-crores-in-march/">दो

माह बाद विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार पर लौटा भरोसा, मार्च में 7936 करोड़ डाले)

 86,317.26 करोड़ बढ़कर 15,77,092.66 पर पहुंचा रिलायंस का एमकैप

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 86,317.26 करोड़ बढ़कर 15,77,092.66 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में 30,864.1 करोड़ का इजाफा हुआ और यह 11,73,018.69 करोड़ पर पहुंच गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 26,782.76 करोड़ की वृद्धि के साथ 8,98,199.09 करोड़ और इंफोसिस 19,601.95 करोड़ के उछाल के साथ 5,92,289.92 करोड़ पर पहुंच गयी. हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 18,385.55 करोड़ बढ़कर 6,01,201.66 करोड़ पर जा पहुंचा. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/congress-furious-over-pms-supari-comment-sibal-said-modi-ji-tell-us-the-name-we-will-sue-him/">पीएम

की सुपारी वाली टिप्पणी पर कांग्रेस भड़की, सिब्बल ने कहा, मोदी जी हमें नाम बतायें… हम उन पर मुकदमा करेंगे

4,17,577.59 करोड़ रह गया भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत में 17,644.35 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और यह 6,12,532.60 करोड़ रही. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 16,153.55 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,67,381.93 करोड़ रहा. एचडीएफसी का मूल्यांकन 12,155.78 करोड़ बढ़कर 4,82,001.12 करोड़ पर पहुंच गया. आईटीसी की बाजार हैसियत 6,192.12 करोड़  चढ़कर 4,76,552.34 करोड़ पर पहुंच गयी. इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 7,387.05 करोड़  घटकर 4,17,577.59 करोड़ रह गया. इसे भी पढ़ें : अग्निशमन">https://lagatar.in/fire-department-will-buy-hydraulic-platform-at-a-cost-of-26-85-crores-will-help-in-extinguishing-fire-in-multi-storey-buildings/">अग्निशमन

विभाग बहुमंजिली इमारतों के लिए 26.85 करोड़ की लागत से खरीदेगा हाइड्रोलिक प्‍लेटफॉर्म, गृह विभाग ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही