Search

 
 
 

26 जनवरी को बंद रहेंगी रांची में मांस-मछली की दुकानें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खाना, मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दिन इन वस्तुओं का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
 

Ranchi : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रांची नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खाना, मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. इस दिन इन वस्तुओं का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

 

रांची नगर निगम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 26 जनवरी को कोई भी व्यक्ति मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह निर्णय गणतंत्र दिवस की गरिमा बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.नगर निगम ने सभी दुकानदारों एवं संबंधित व्यवसायियों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और सहयोग करें, ताकि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण और सम्मानजनक ढंग से मनाया जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही