Ranchi : झारखंड में धीरे-धारे अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पारा चढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 जनवरी तक शीतलहर की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस से 22.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा.
वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस से 8.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के अंदर दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है. बुधवार को सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान
वहीं रांची के आसपास के क्षेत्रों में 22 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, 23 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस, 24 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और 25 जनवरी को अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
जानें कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
| स्थान | अधिकतम(डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम(डिग्री सेल्सियस) |
| रांची | 26.6 | 12.9 |
| जमशेदपुर | 30.5 | 13.2 |
| डालटनगंज | 29.2 | 9.7 |
| बोकारो | 28.2 | 12.1 |
| चाईबासा | 31.2 | 12.6 |
| खूंटी | 27.7 | 10.3 |
| लोहरदगा | 27.7 | 10.8 |
| लातेहार | 22.7 | 12.2 |
| सरायकेला | 31.2 | 12.0 |
| पाकुड़ | 27.1 | 13.8 |
| गुमला | 26.7 | 8.4 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment