Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीडिया कप क्रिकेट : मयूराक्षी ने शंख और अमानत ने गंगा को हराया

  • आशुतोष और मोहम्मद इमरान बने प्लेयर ऑफ द मैच
Ranchi : आशुतोष के शानदार 67 रन के बाद गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी की बदौलत मयूराक्षी ने शंख को 13 रन से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत दर्ज की. बीएयू मैदान में खेली जा रही मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मयूराक्षी ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 138 रन बनाए. आशुतोष के अलावा प्रिंस ने 29 और निर्भय ने 12 रन का योगदान दिया. शंख के मनोज को दो विकेट मिले जबकि विरेन्द्र और अमित को एक-एक विकेट मिला.139 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंख की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर मात्र 125 रन ही बना सकी और मैच 13 रन से हार गई. शंख की ओर से अमित सिंह ने 42 और सोनु ने 35 रन बनाए. मयूराक्षी के रिजवान आरिफ ने 3 जबकि परवेज अख्तर और सत्यप्रकाश पाठक ने 2-2 विकेट लिए. ग्रुप बी में तीन मैचों में मयूराक्षी की ये पहली जीत थी जबकि इतने ही मैचों में शंख की ये दूसरी हार थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/whatsapp-image-2023_02_13-at-5.09.46-pm_469.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

अमानत ने गंगा को 14 रन से हराया

दूसरे मुकाबले में अमानत ने गंगा को 14 रन से हराकर प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है. पहले खेलते हुए कप्तान रूपेश नारायण के 54 और प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद इमरान के 38 रन की बदौलत अमानत ने 4 विकेट पर 152 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी में गंगा की टीम 8 विकेट पर 138 रन ही बना सकी और मैच 14 रन से गंवा बैठी. गंगा की ओर से अमित सिंह ने 33 रन बनाए. अमानत के अखिलेश सिंह ने 3 जबकि अमित सिंह और मोहम्मद इमरान ने दो-दो विकेट लिए. तीन मैचों में अमानत की ये दूसरी जीत है, जबकि गंगा की ये लगातार तीसरी हार है. मंगलवार को पहला मैच सुबह 8.30 बजे - दामोदर बनाम गंगा दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे - सकरी बनाम मयूराक्षी इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-subodhkant-and-anoop-singh-run-public-relations-campaign-in-favor-of-bajrang-mahato/">रामगढ़

उपचुनाव : बजरंग महतो के पक्ष में सुबोधकांत और अनूप सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही