Search

 
 
 

मीडिया कप फुटबॉल : फाइनल में जगह बनाने के लिए शंख, मयूराक्षी, अजय और दामोदर में होगा मुकाबला

 
Ranchi : मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शंख, मयूराक्षी, अजय और दामोदर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. पहला सेमीफाइनल शनिवार को शंख और मयूराक्षी के बीच और दूसरा सेमीफाइनल अजय और दामोदर टीम के बीच खेला जाएगा. शुक्रवार को ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच में दामोदर ने भैरवी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. मैच के 15वें मिनट में मोनू ने शानदार गोल दाग टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई. मैच के 17 वें मिनट में संदीप नाग ने शानदार फ्री किक से गोल किया. दूसरे हाफ में संदीप ने एक और गोल दागकर बढ़त 3-0 की कर दी. इसके बाद भैरवी की ओर से अमित कुमार ने गोल दागकर मैच में वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन निर्धारित समय तक स्कोर 3-1 रहा. इस मुकाबले में दामोदर के संदीप नाग प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

मयूराक्षी ने गंगा को 3-0 से हराया

दिन का दूसरा और ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अशोक गोप के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मयूराक्षी ने गंगा को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. मयूराक्षी ने शुरूआत से आक्रामक खेल खेला और मैच के 12वें मिनट में अशोक ने शानदार गोल दाग टीम को 1-0 से आगे किया. इसके बाद 19 वें मिनट में कुंदन और 35 वें मिनट में दिनेश ने गोल दाग मयूराक्षी को सेमीफाइनल में आसानी से पहुंचा दिया. इससे पहले रांची के डीटोओ प्रवीण प्रकाश और सीसीएल के मैनेजर स्पोर्ट्स आदिल हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत की और प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार भी बांटे.

शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले 

  • पहला सेमीफाइनल सुबह 8 बजे : टीम शंख बनाम टीम मयूराक्षी
  • दूसरा सेमीफाइनल सुबह 9 बजे : टीम अजय बनाम टीम दामोदर.
इसे भी पढ़ें – झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-adequate-funds-in-pmay-u-houses-for-the-poor-are-not-being-built-due-to-negligence-of-officials/">झारखंडः

PMAY (U) में पर्याप्त फंड, अफसरों की लापरवाही से नहीं बन रहा गरीबों का घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही