Search

 
 
 

मेडिकल छात्रा रेप केस : BJP का प्रदर्शन, SSP कार्यालय घेराव की कोशिश, पुलिस ने रोका

रांची में मेडिकल छात्रा के साथ हुए रेप मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजपा नेता पहुंचे हैं. एसएसपी कार्यालय को घेरने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं
 

Ranchi:  रांची में मेडिकल छात्रा के साथ हुए रेप मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजपा नेता पहुंचे हैं. एसएसपी कार्यालय को घेरने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं. उनकी मांग है कि मेडिकल छात्रा से रेप मामले में लड़की को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके.

 

हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं को एसएसपी कार्यालय के बाहर ही रोक दिया गया है. भाजपा कार्यकर्ताओं की जो मांग है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. इस मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि सभी को बाहर रोक दिया गया है. रेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

 

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में ढिलाई से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है .महिलाओं ने दोषियों को कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग उठाई.

 

हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक है, उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का डर कम होता जा रहा है और महिलाओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है . उन्होंने सख्त कानून लागू करने और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया .इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष पायल सोनी, सीमा सिंह, शोभा यादव, उषा देवी, वैजन्ती कुमारी, नीलम चौधरी, कुमुद पांडे, नेहा शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

 

Uploaded Image

 

 

यहां बता दें कि राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में मेडिकल की छात्रा के साथ रेप की वारदात अंजाम दिया गया था. मेडिकल छात्रा अपने दोस्त की बर्थडे में शामिल होने के लिए गई थी. उसी में साजिश के तहत उसके साथ रेप किया गया था. 

 


बर्थडे केक में पहले नशीला पदार्थ मिलाया गया, जिसके बाद लड़की को कमजोरी महसूस हुई. उसके बाद दानिश ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया. उसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में रांची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं फरार चल रहे शादाब ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि इस मामले में शादाब को रांची पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी.

 

https://www.amarujala.com/entertainment/who-is-tanvi-kolte-winner-of-bigg-boss-marathi-season-6-from-miss-goa-to-dhakkad-girl-2026-04-20

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही