Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में डायरिया की सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम, जांच कर लोगों को दी दवाइयां

Advertisement
Advertisement
Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के जगेश्वर ग्राम में डायरिया से ग्रसित होने की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को गांव में पहुंची. गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार ने डायरिया पीड़ित लगभग 50 लोगों की जांच कर दवाइयां दी. उन्होंने इस डायरिया से बचने के कई आवश्यक उपाय भी ग्रामीणों को बताये गये. जांच शिविर में जगेश्वर बिहार तथा आसपास के  गांवों के दर्जनों ग्रामीण, महिला, पुरुष तथा बच्चे जांच के लिए पहुंचे थे. चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार ने बताया कि गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिली थी, इसके बाद मेडिकल टीम जांच के लिए पहुंची, ग्रामीणों ने पूछताछ करने पर बताया कि गांव में किसी की मौत पर तीन कर्मा में चना, गुड़ खाया था। इसके बाद 60 - 70 लोगों के पेट खराब हो गये. सभी की जांच की गयी. उसमें तीन - चार लोगों को स्लाइन भी चढायी गयी. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/tribal-organizations-uniting-against-dvc-projects-latehar/">लातेहार

में डीवीसी की परियोजनाओं के विरोध में एकजुट हो रहे आदिवासी संगठन

स्थिति नियंत्रण में 

उन्होंने बताया कि इस समय स्थिति नियंत्रण में है. कैंप में ग्रामीणों का भी काफी सहयोग मिला. डॉ कुमार ने लोगों को पानी उबालकर पीने, गरम खाना खाने तथा मलेरिया से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने को कहा  है. वहीं जल सहिया को निर्देश दिया कि गांव के सभी कुओं में बिल्चिंग पाउडर का छिडकाव करें. स्वास्थ्य टीम में गोमिया सामुदायिक केंद्र के हेल्थ वार्कर महेश महतो, एमपी डब्ल्यू सुरेन्द्र चौधरी, एएनएम तारा तिग्गा एवं नमिता कुमारी शामिल थी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही