Search

 
 
 

Bokaro News: छठ घाटों पर गोताखोरों के साथ मेडिकल टीम रहेगी तैनात, डीसी ने दिए निर्देश

Bokaro News: डीसी ने छठ घाटों के आसपास साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने तथा पानी की गहराई के अनुसार सुरक्षा चिन्ह लगाने का निर्देश दिया. साथ ही स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.
 
अजय झा, डीसी

Bokaro News: छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर डीसी ने छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.

 

डीसी ने छठ घाटों के आसपास साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने तथा पानी की गहराई के अनुसार सुरक्षा चिन्ह लगाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है. 

इसे भी पढ़ें:

सभी घाटों पर प्रवेश एवं निकास मार्ग के साथ आपातकालीन वैकल्पिक मार्ग चिह्नित करने तथा अत्यधिक भीड़ वाले घाटों पर एंबुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे. 

 

इसके अलावा अफवाह एवं भगदड़ की स्थिति रोकने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा शमियानों एवं पंडालों में अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है. भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं पंडालों के आसपास पटाखों के उपयोग पर रोकथाम सुनिश्चित करने को कहा है. स्वास्थ्य सेवाओं एवं एंबुलेंस व्यवस्था के साथ सरकारी एवं निजी अस्पतालों को भी सतर्क एवं सक्रिय रखने का निर्देश दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही