Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : लोक अदालत में 106 मामलों का निपटारा

Medininagar, Palamu : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. पलामू के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने इसकी अध्यक्षता की. मामले के निपटारे के लिए 10 पीठों का गठन किया गया था. लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर 106 मामलो का निपटारा किया गया. 19 लाख 59 हजार 800 रुपये का मामला सेटल हुआ. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-national-obc-morcha-meeting-mlas-residence-to-be-gheraoed-on-may-28/">लातेहार:

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की बैठक, 28 मई को होगा विधायकों के आवास का घेराव

पीड़ित परिवार को दिये गये 7.50 लाख रूपये का चेक

एमएसीटी के एक केस में पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे ने पीड़ित परिवार को सात लाख 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया. इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा, डीजे प्रथम संतोष कुमार, डीजे द्वितीय विनोद कुमार सिंह, सीजेएम निरूपम कुमार, सिविल जज सीनियर डिविजन संदीप निशित बारा, प्रतीक राज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, रितू कुजूर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मनोज कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट, कमल नयन पांडेय स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष, विक्रम आनंद कार्यपालक दंडाधिकारी, लोक अदालत में मामले के निस्तारण के लिए लगाए गए थे. वहीं सहयोग करने के लिए अधिवक्ता के रूप में अमिताभ चन्द सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, वीणा मिश्रा, शशि भूषण, संतोष कुमार पांडेय, अजय कुमार पांडेय, पुष्कर राज, संजय कुमार सिन्हा, वीर विक्रम बक्सर राय, उत्तम कुमार को लगाया गया था. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-militants-including-tpc-area-commander-arrested-foreign-weapons-recovered/">चतरा

: टीपीसी एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही