Search

 
 
 

मेदिनीनगर : 106 मास्टर प्रशिक्षकों को मिला चुनावी प्रशिक्षण

 
Palamu: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशिरंजन के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव के सफल संचालन के लिए 106 मास्टर प्रशिक्षकों को समाहरणालय के ब्लाक `सी` में प्रशिक्षण दिया गया. मास्टर प्रशिक्षक सभी मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे. जिला प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी, परशुराम तिवारी, रामानुज प्रसाद, अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, अशोक सिंह और अमरेन्द्र पाठक ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में चुनाव आचार संहिता, ईवीएम का संचालन, प्रपत्रों का संधारण तथा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व त्रुटि रहित मतदान कराने की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके पूर्व अपर समाहर्ता कुंदन कुमार एवं सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने बीडीओ व सीओ को पोस्टल बैलेट के बारे में प्रशिक्षण दिया. मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के रामलखन राम, धनंजय कुमार सिंह और इन्द्रदेव राम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-राज्यसभा">https://lagatar.in/bjp-legislature-party-meeting-regarding-rajya-sabha-elections/">राज्यसभा

चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की हुई बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Im-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही