Medininagar (Palamu) : इंडियन रोटी बैंक ने एक अच्छी पहल की है. इंडियन रोटी बैंक के डॉक्टरों की संजीवनी टीम ने मानवता दिखाई. बता दें कि सतबरवा प्रखंड के पोची गांव निवासी राजेंद्र भुइयाँ की 23 वर्षीय पुत्री अनीता देवी दो फरवरी को आग से बुरी तरह झुलस जल गई थी. परिजन पैसे के अभाव में युवती का इलाज नहीं करा पाये और घर लाकर भगवान भरोसे छोड़ दिया. ग्रामीण चिकित्सकों से उसका इलाज चल रहा था. यह खबर इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी को जैसे ही मिला तो उन्होंने मानवता का परिचय दिया. पीड़िता के गांव मेडिकल टीम लेकर पहुंचे. वहां पर चिकित्सकों की टीम ने पीड़िता को जांच कर दवा दी और बेहतर इलाज के लिए जाने का सलाह दिया. इसे भी पढ़ें :मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-accused-businessman-rakesh-singhania/">मनी
लॉन्ड्रिंग मामलाः व्यवसायी राकेश सिंघानिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
के पल : हजारीबाग के करण ने जीता ओएचएम का ग्रैंड फिनाले, मिला 3 लाख का इनाम
लॉन्ड्रिंग मामलाः व्यवसायी राकेश सिंघानिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
इंडियन रोटी बैंक ने की आर्थिक मदद
वहीं इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी एवं राष्ट्रीय प्रभारी सोनू सिंह नामधारी ने पीड़ित महिला के परिजनों को आर्थिक मदद के अलावा खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया और गर्मी से निजात पाने के लिए उसे एक पंखा भी दिया. मनीता देवी पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुईयां की सगी भतीजी है, जबकि मनिता की चाची पुष्पा देवी पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वर्तमान विधायक है. सूचना मिलने के बावजूद भी इन दोनों पति पत्नी को सामाजिक दायित्व का बोध तो छोड़ दीजिए पारिवारिक वेदना भी इन लोगों के अंदर जागृत नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें :गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-hazaribaghs-karan-won-the-grand-finale-of-ohm/">गौरवके पल : हजारीबाग के करण ने जीता ओएचएम का ग्रैंड फिनाले, मिला 3 लाख का इनाम
Leave a Comment