Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: अकबर ने ड्रोन से फहराया तिरंगा, डीसी ने किया पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): जिले के सतबरवा प्रखंड के बकोरिया के मोहम्मद अकबर ने खुद से निर्मित ड्रोन से मेदिनीनगर पुलिस स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया. अकबर की इस सफलता पर पलामू उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने उन्हें स्टेडियम में ही पुरस्कृत किया. जानकारी के अनुसार अकबर ने 17 नवंबर 2021 को ड्रोन का सफल परीक्षण किया था. इसी दिन उसने घोषणा किया था कि 26 जनवरी के मौके पर ड्रोन से तिरंगा झंडा फहराएगा. इसे भी पढ़ें-    झामुमो">https://lagatar.in/jmm-warns-the-central-government-the-people-of-dhanbad-will-take-strict-steps/">झामुमो

ने दी केंद्र सरकार को चेतावनी, धनबाद की जनता उठाएगी कठोर कदम     

छठी बार सफल हुआ

तिरंगा झंडा ड्रोन से फहराते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. अकबर ने बताया कि 2015 में उर्दू से ग्रेजुएशन किया था. ग्रेजुएशन के दौरान ही इंटरनेट के माध्यम से ड्रोन बनाने की प्रेरणा मिली. एक वर्ष पूर्व रिमोट से उड़ने वाला जहाज बनाया था. पर उसमें सफलता नहीं मिली. जहाज तो उड़ता था. पर वह बैलेंस नहीं बना पा रहा था और गिर जाता था. तब मैंने ड्रोन बनाने में उसके सामान का इस्तेमाल किया. 3 माह के अथक प्रयास के बाद ड्रोन बना लिया. इसमें भी 5 बार फेल होने के बाद छठी बार सफल हुआ. इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-brainstorming-on-making-dpr-for-running-city-bus-in-ppp-mode/">रांची

नगर निगम : पीपीपी मोड में नगर बस चलाने का डीपीआर बनाने पर मंथन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही