Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : रिश्ता तुड़वाने के लिए बाइक लूटकांड को दिया गया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
शादी का रिश्ता तुड़वाने के लिए लूटकांड की घटना को दिया अंजाम : एसपी Medininagar: पांडू थाना क्षेत्र के बनवारी मोड़ के पास लुटेरों ने बाइक लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटकांड में शामिल सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ करने के बाद लूटकांड का खुलासा हुआ. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने बताया कि 27 जनवरी के दोपहर में पांडू थाना क्षेत्र के बनवारी मोड़ के पास सुदामा बैठा, पिता लक्ष्मण बैठा अपने बेटा का विवाह का रिश्ता तय कर रतन गांव से वापस लौट रहे थे. वह गढ़वा जिला का रहने वाला है. इसी बीच उनका पीछा करते हुए कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी डंडा से पीट कर मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट लिया. एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा अनुसंधान में सोनू सिंह, पिता मुरारी सिंह ग्राम रतनाग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने बताया कि संतोष रजक, पिता विश्वनाथ बैठा ग्राम रतनाग के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें-संताल">https://lagatar.in/was-no-tribal-leader-worthy-of-being-cm-in-santal-pargana-lobin-hembram/">संताल

परगना में कोई आदिवासी नेता सीएम के योग्य नहीं था क्या : लोबिन हेम्ब्रम

पुराने विवाद के कारण घटना को दिया अंजाम

संतोष राजक का विवाद उस लड़की के गोतिया परिवार से पुराना विवाद चला रहा था. जहां पर सुदामा बैठा अपने बेटा का रिश्ता तय करने गए थे. इस घटना को अंजाम इसलिए दिया गया कि उस लड़की का शादी का रिश्ता टूट जाए. उन्होंने बताया कि संतोष रजक उस लड़की के गोतिया परिवार से आता है. बदला लेने की भावना से सुदामा बैठा के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि इन दोनों गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चोरी के तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं. इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रेस वार्ता में पांडू थाना प्रभारी राहुल गुप्ता, पुअनि पप्पू कुमार मेहता मौजूद थे. जबकि छापेमारी टीम में इनके साथ पुलिस धर्मेंद्र पासवान, सत्येंद्र कुमार मेहता, पारस चौधरी, रामजस यादव, उपेंद्र राम एवं अनिल कुमार सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-truck-owners-went-on-indefinite-strike/">बालूमाथ

: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये ट्रक ऑनर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही