Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: सांसद आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा की अध्यक्षता में एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विष्णु दयाल राम के आवास पर रविवार को पीएम के मन की बात सुनी. आज मन की बात में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये 2022 की पहली ‘मन की बात’ है. आज हम फिर ऐसी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो हमारे देश और देशवासियों की सकारात्मक प्रेरणाओं और सामूहिक प्रयासों से जुड़ी होती हैं. आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि भी है. 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है. अभी कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस मनाया. दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य की जो झांकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है. इसे भी पढ़ें-   इजरायल">https://lagatar.in/ask-israel-for-an-advance-version-of-pegasus-p-chidambarams-jibe-at-pm-modis-statement-on-best-time-of-friendship-with-israel/">इजरायल

से Pegasus का एडवांस वर्जन मांगिए… पीएम मोदी के इजरायल से दोस्ती का बेस्ट टाइम वाले बयान पर पी चिदंबरम का तंज      
कहा कि एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी, यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी तक यानी गांधी जी की पुण्य तिथि तक चलेगा. इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है. इस बात का जिस प्रकार से देश ने स्वागत किया, देश के हर कोने से आनंद की जो लहर उठी, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएं प्रकट की उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं. इस बीच सांसद विष्णु दयाल राम शहर से बाहर होने के कारण वीडियो कॉलिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़कर उनसे सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया. मन की बात कार्यक्रम को सदैव सुनने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें-   मन">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-corruption-hollows-the-country-like-a-termite/">मन

की बात में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही