Search

 
 
 

मेदिनीनगर: कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

 
Medininagar (Palamu): जिले में अवैध खनन और उससे जुड़े कारोबार को रोकने को लेकर प्रशासन सक्रिय है. इस पर कार्रवाई हो रही है. इसी क्रम में हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया कोल माइंस से कोयला चोरी कर ले जा रहे ट्रैक्टर को माइंस प्रबंधन ने पुलिस के सहयोग से पकड़ा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार की रात में माइंस के सुरक्षा पदाधिकारी एसके सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने सूचित किया कि माइंस से कोयला चोरी कर ट्रैक्टर में कोयला लोड किया जा रहा. सूचना मिलते ही पुलिस माइंस पहुंची. माइंस के सुरक्षा प्रहरी सजग थे. उन्होंने कोयला लाद कर जा रहे ट्रैक्टर को सिक्का बाजार के पास पकड़ लिया. पुलिस के आने पर सुरक्षा प्रहरियों ने ट्रैक्टर को पुलिस को सौंप दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. कहा कि ऐसे किसी भी अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस गंभीर है और कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें- काली">https://lagatar.in/black-poster-controversy-leena-manimekalai-has-an-old-relationship-with-controversies-there-was-a-ruckus-over-many-documentary-films/">काली

पोस्टर विवाद : लीना मण‍िमेकलई का विवादों से रहा है पुराना नाता, कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को लेकर हुआ था बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही