Search

मेदिनीनगर: जरासंध जयंती समारोह संपन्न, उनके पदचिन्हों पर ली चलने की शपथ

Medininagar (Palamu): मेदिनीनगर में शुक्रवार को जरासंध जयंती सह चंद्रवंशी मिलन समारोह मनाया गया. कार्यक्रम में शामिल चंद्रवंशी समाज के गणमान्य लोगों और अधिकारियों का पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया. मंच पर सभी ने एक सुर में जरासंध के पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली. वक्ताओं ने कहा कि जरासंध महाराज वीरता के प्रतीक हैं. इसे भी पढ़ें-    रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-sub-junior-junior-and-senior-boys-girls-kho-kho-teams-selection-completed/">रांची

जिला सब जूनियर,जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका खो-खो टीमों का चयन सम्पन्न       

उनकी वीरता को नमन करते हैं

उन्होंने कहा कि हम सभी जरासंध की वीरता को नमन करते हैं. हम उनके वंशज हैं. हमें उनके विचारों को जन-जन तक फैलाने की जरूरत है. मौके पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ चंद्रवंशी, संयोजक सुरेश चंद्रवंशी, महिला अध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी, जिला पार्षद शैलू, प्रदेश मंत्री कोमल चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, जुगल किशोर, पूर्णिमा चंद्रवंशी और वीरेंद्र चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  कृषि">https://lagatar.in/sonia-slams-pm-modi-on-withdrawal-of-agriculture-law-says-governments-arrogance-is-loose/">कृषि

कानून वापस लिये जाने पर सोनिया ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, कहा, सरकार का अहंकार हारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//