Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Medininagar : सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा क्रीड़ा भारती का सदस्यता अभियान - अविनाश देव

Advertisement
Advertisement
Medininagar :  रविवार को क्रीड़ा भारती पलामू इकाई की बैठक मेदिनीनगर स्थित माटी कला बोर्ड कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अविनाश देव एवं संचालन जिलासचिव सुमित कुमार ने किया. बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक सुनील ने अपने संबोधन में क्रीड़ा भारती पलामू की टीम को बधाई देते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती इकाई पलामू की टीम जिले में सराहनीय कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेल के प्रतिभाओं को निखारना एवं खिलाड़ियों को अनुशासित ढंग से खेल के रहस्यों को सिखा कर देश के एक जिम्मेवार नागरिक बनाना है. क्रीड़ा भारती पलामू इकाई के जिलाध्यक्ष अविनाश देव ने कहा कि क्रीडा भारती पलामू खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि क्रीड़ा भारती पलामू संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभा को दबने नहीं देगी. खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें खेलने का उपयुक्त अवसर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पलामू में प्रतिभा की कमी नहीं है. आवश्यकता है उन्हें सही तरीके से तराश कर सही प्लेटफार्म प्रदान करने की. इसे भी पढ़ें-बुधवार">https://lagatar.in/cabinet-meeting-of-modi-government-on-wednesday-likely-to-seal-the-return-of-agricultural-laws/">बुधवार

को मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक, कृषि कानूनों की वापसी पर मुहर लगने की संभावना

संगठन को सशक्त व मजबूत बनाया जा रहा है

अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आने वाला दिन में पलामू में क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो इसके लिए क्रीड़ा भारती के संगठन को सशक्त व मजबूत बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी के तहत पलामू में 15 दिनों तक क्रीड़ा भारती के सदस्यता अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन कर संगठन का पुनर्गठन एवं विभिन्न खेलों का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा. प्रांत विभाग प्रमुख श्याम बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि क्रीड़ा भारती पलामू कोरोना काल में भी विभिन्न खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन कर यह साबित कर दिया है कि आने वाले दिनो में क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों के लिए कई अवसर प्रदान करने वाला है. जिलाध्यक्ष अविनाश देव ने क्रीड़ा भारती पलामू के संरक्षक के रूप में सोनू नामधारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया. वरीय संरक्षक सदस्य अविनाश वर्मा ने नव मनोनीत संरक्षक सदस्य सोनू सिंह नामधारी को फूल माला से स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-छोटे">https://lagatar.in/trying-to-see-mica-dust-in-small-hands-instead-of-toys-and-colors-kailash-satyarthi/">छोटे

हाथों में रंग और खिलौनों की जगह अभ्रक की धूल देख शुरु किया प्रयास – कैलाश सत्यार्थी

पलामू में खेल का और विकास हो

नव मनोनीत संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पलामू में खेल का उत्तरोत्तर विकास हो एवं क्रीड़ा भारती हरसंभव खिलाड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर उनका सहयोग करते रहे. मौके पर उपाध्यक्ष सनत चटर्जी, प्रदीप नारायण, मीडिया प्रभारी नंद किशोर भारती, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, अरविंद कुमार राम, भोला सिंह, चंदन कुमार, लल्लन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, दीपेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही