Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : वज्रपात से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

Advertisement
Advertisement
Medininagar: 5 जुलाई बुधवार को बजराहा सिंगराखुर्द निवासी कामेश्वर राम की मौत वज्रपात से हो गई थी. गुरूवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. पलामू सांसद बीडी राम के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि विजय ओझा एक टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए विजय ओझा ने कहा कि सांसद बीडी राम अभी सरकारी और पार्टी मीटिंग के लिए दिल्ली में हैं. जब वो लौट आएंगे तो व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देंगे. सरकारी प्रावधानों के अनुसार जो भी मुआवजा प्रदत है उसे भी दिलवाएंगे. विजय ओझा ने सीओ मेदिनीनगर से बात की और पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन से मिलने वाले चार लाख मुआवजा के लिए जरूरी आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :CM">https://lagatar.in/cm-shinde-said-there-is-no-threat-to-our-chair-due-to-ajit-pawar-joining-the-government/">CM

शिंदे ने कहा, अजित पवार के सरकार में शामिल होने से हमारी कुर्सी को खतरा नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ssss-2-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

वज्रपात से छात्रा की हो गई थी मौत, मुआवजा का आश्वासन

विजय ओझा की अगुवाई वाली टीम राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय उच्च प्लस टू विद्यालय अयोध्या चैनपुर भी पहुंची. स्कूल के प्राचार्य डॉ० मदन मोहन यादव ने बताया कि 21 जून को वज्रपात स्कूल के छत पर हुई थी जिसमें कक्षा आठ की छात्रा प्रियंका कुमारी की मौत हो गई. वह गढ़वा की रहने वाली थी. प्राचार्य से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने उप विकास आयुक्त से बात कर विद्यालय में तड़ित चालक लगवाने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो. डीडीसी पलामू ने जल्द ही विद्यालयों में तड़ित चालक लगवाने का आश्वासन भी दिया. विजया ओझा ने चैनपुर थाना प्रभारी से मृतका प्रियंका कुमारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने का आग्रह किया ताकि मुआवजा राशि के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को अग्रसरित किया जा सके. घटनास्थल का जायजा लेने एवं पीड़ित परिवार से मिलने गई टीम में भाजपा के बरीय नेता जय दुबे, आनंद सिंह, शिवशंकर मिश्रा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता थे. इसे भी पढ़ें :‘केंद्र">https://lagatar.in/fci-is-refusing-to-give-food-grains-to-the-jharkhand-government-at-the-behest-of-the-center-cpi-will-agitate/">‘केंद्र

के इशारे पर झारखंड सरकार को अनाज देने से FCI कर रहा इनकार, आंदोलन करेगी सीपीआई’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही