Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: नगर निगम ने बकाया राशि के लिए जारी किया नोटिस

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय दुकानदारों पर बकाया किराया राशि को लेकर गंभीर है. नगर आयुक्त समीरा एस किराया नहीं देने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील करने की तैयारी में हैं. इससे संबंधित पत्र नगर आयुक्त ने जारी कर दी है. उन्होंने बताया कि निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में 1243 दुकानों को किराया पर लगाया गया है. दुकानदारों पर वित्तीय वर्ष 2020-21 तक कुल दो करोड़ का बकाया था. इसमें वर्तमान में अक्टूबर माह तक 58 लाख रुपए किराए की राशि वसूली गई है. अब भी एक करोड 40 हजार रुपया बकाया है. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/nitish-praised-modis-decision-opposition-parties-called-the-victory-of-the-struggles/">मोदी

के फैसले को नीतीश ने सराहा, विपक्षी दलों ने संघर्षों की जीत बताया        
नगर आयुक्त ने कहा कि किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ निगम जुलाई से लेकर अक्टूबर माह के भीतर तीन नोटिस जारी कर चुका है. बकाया दुकानदारों को 30 नवंबर तक किराया जमा करने की चेतावनी दी गयी है. किराया नहीं देने पर संबंधित दुकानों को सील कर दिया जाएगा. इसके अलावा तमाम दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी गई है. अब भी कई दुकानदार ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवा सके हैं. कहा कि दुकान का व्यवसायिक टैक्स भी कटवाना सुनिश्चित करें. साथ ही निगम की ओर से संवेदकों को भी होर्डिंग्स का बकाया राशि देने का नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें-  कृषि">https://lagatar.in/sonia-slams-pm-modi-on-withdrawal-of-agriculture-law-says-governments-arrogance-is-loose/">कृषि

कानून वापस लिये जाने पर सोनिया ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, कहा, सरकार का अहंकार हारा         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही