Search

Palamu News : सिक्का गांव में रहस्यमय बीमारी का कहर, परिवार के पांच सदस्य की गई जान

Medininagar : जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमय बीमारी का कहर लगातार जारी है. सोमवार की सुबह करीब 2.30 बजे रांची रिम्स में इलाज के दौरान नकुल महतो की मौत हो गई. इस बीमारी की वजह से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो चुकी है. लगातार हो रही मौतों से सिक्का गांव सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
 
इसे भी पढ़े... 

गौरतलब है कि 21 जून को कुलदीप महतो और उनकी एक बेटी की मौत हुई थी. इसके बाद शनिवार को उनकी दूसरी बेटी इंदु कुमारी की भी मौत हो गई और देर रात रांची रिम्स में इलाजरत उनकी बहू श्वेता देवी ने भी दम तोड़ दिया. वहीं सोमवार को बेटे नकुल महतो की भी मौत हो गई. इस तरह परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई है.

बताया जा रहा है कि परिवार के कई सदस्य एक साथ बीमार पड़ गए थे. सभी के शरीर में सूजन की शिकायत थी. उन्हें पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया.

रहस्यमय बीमारी के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है. वहीं ग्रामीणों ने बीमारी की उच्चस्तरीय जांच, गांव में विशेष मेडिकल कैंप लगाने व प्रभावित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही