Search

 
 
 

मेदिनीनगर: वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, ओझा गुनी का करता था काम

 
Medininagar (Palamu): जिले के नावाबाजार प्रखंड में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना नावाबाजार के रबदा पंचायत की है. मृतक की पहचान उदय पाल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक ओझा गुनी का काम करता था. साथ ही जीविकोपार्जन के लिए भेड़ी पालन भी करता था. शुक्रवार की शाम उदय गांव के पास खेत में भेड़ी लेकर बैठे थे. इसी बीच कुछ लोग पहुंचे. उन्होंने उदय को पीटना शुरू कर दिया. इससे उनकी मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें-  गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
घटना की जानकारी मिलते ही नावाबाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने पीएसआई कुणाल राजा व एएसआई प्रदुमन पासवान को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गयी थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- मोमेंटम">https://lagatar.in/momentum-jharkhand-investigation-is-now-the-responsibility-of-cid-as-industries-minister-cm-has-given-permission/">मोमेंटम

झारखंड की जांच अब सीआइडी के जिम्मे, उद्योग मंत्री के तौर पर सीएम ने दी अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही