Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर: जालसाजी के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu): चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को जालसाजी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा के लाल मोहम्मद अंसारी एवं आरिफ अंसारी द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने शिकायत पर लेस्लीगंज के जीशान अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लाल मोहम्मद एवं आरिफ अंसारी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार जीशान अंसारी एवं उनके परिवार के लोगों ने कृष्णा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी दिलाने के नाम पर मई माह में 25-25 हजार रुपए लिये थे. इसे भी पढ़ें-  मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-on-manipur-and-tripura-tour-said-some-people-want-to-destabilize-manipur-again-for-power/">मणिपुर

और त्रिपुरा दौरे पर पीएम मोदी , कहा, कुछ लोग सत्ता के लिए मणिपुर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं         

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने बाद मे न तो नोकरी दिलायी और न ही पैसे वापस किये. आरोप है कि इसी तरह प्रखंड के कई लोगों से जीशान ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किया. थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कृष्णा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के कहने पर अन्य लोगों के साथ मिलकर विभिन्न प्रखंडों के 204 लोगों से 25 से 30 लाख रुपए लेकर अधिकारियों को दिये थे. उसमें से कुछ कमीशन मिला था. जो मेरे पास है. बाद में अधिकारी कंपनी बंद कर भाग गए. जिनका अब तक कोई पता नहीं है. इसे भी पढ़ें- मोदी,">https://lagatar.in/modi-is-caught-between-rakesh-tikait-and-satyapal-malik/">मोदी,

राकेश टिकैत और सत्यपाल मलिक के बीच फंस गये हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही