Search

 
 
 

मेदिनीनगर : पलामू चालक संघ की हड़ताल शुरू, लोग रहे परेशान

 
बस स्टैंड से नहीं खुली एक भी गाड़ी छोटी गाड़ियों ने मनचाहा पैसा लिया, आक्रोश Medininagar: केंद्र सरकार के नये कानून के विरोध में पलामू चालक संघ का तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हो गया. बस चालकों का एकाएक हड़ताल पर चले जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पलामू चालक संघ ने सोमवार को प्राइवेट बस स्टैंड से रैली निकाली जो छहमुहान, कचहरी चौक, सद्दीक मंजिल चौक, टेंपो स्टैंड होते हुए वापस बस स्टैंड में समाप्त हुई. चालकों का कहना है कि नए कानून के विरोध में 3 जनवरी तक हड़ताल जारी रहेगा. पलामू चालक संघ ने बताया कि यह काला कानून है. केंद्र सरकार के नए कानून के अनुसार एक्सीडेंट होने पर 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है, नए कानून के तहत फरार और घातक दुर्घटना की सूचना न देने पर चालक को 10 साल की जेल हो सकती है. जबकि पहले इस मामले में लापरवाही से मौत के तहत आरोपी को केवल दो साल तक की जेल का प्रावधान था. चालकों का कहना है कि कोई भी जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता है. चालक घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश करते हैं तो भीड़ उनकी पिटाई कर देगी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-governments-decision-to-build-an-industrial-town-is-right-tv-narendran/">जमशेदपुर

: झारखंड सरकार का इंडस्ट्रियल टाउन बनाने का फैसला सही : टीवी नरेंद्रन

नहीं चले बस, यात्रियों को हुई परेशानी

चालकों के एकाएक हड़ताल पर चले जाने के कारण सोमवार को बस स्टैंड से एक भी गाड़ी कहीं की गाड़ी नहीं खुली.जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई लोगों को जरूरी काम से बाहर जाना था जो नहीं जा पाये.बता दे कि यहां से प्रतिदिन लगभग 200 गाड़ियों का परिचालन होता है जो ठप रहा. जुलूस में रौशन कुमार पाल, कमलेश मेहता ,बिट्टू तिवारी, विनोद गुप्ता, बिरेन्द्र सिंह, संजय राम सहित अन्य चालक शामिल थे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-hemant-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kharsawan-firing-incident-said-will-form-government-again-in-2024/">आदित्यपुर

: खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2024 में फिर बनाएंगे सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही