Search

 
 
 

मेदिनीनगर : गांवों में लगे भाजपा प्रत्याशी के बहिष्कार के पोस्टर

 
Sanjeet Yadav Medininagar: पलामू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के विरोध में अब लोग खुलकर सामने आने लगे हैं. कई गांव में तो प्रत्याशी बहिष्कार के संबंध में बैनर व पोस्टर भी टंग गए हैं. पोस्टर पर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद लेकिन भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम मुर्दाबाद के नारे अंकित हैं. पोस्टर पर मोदी तुमसे बैर नहीं, बाहरी बीडी राम की खैर नहीं, बाहरी सांसद प्रत्याशी नहीं चलेगा पलामू का प्रत्याशी घोषित करो, फर्जी जाति प्रमाण पत्र बना कर 12 प्रतिशत अनुसूचित जाति के हक मारने वाला प्रत्याशी झारखंड को नहीं चाहिए आदि लिखे हुए हैं. पोस्ट पर अंत में निवेदक आम जनता पलामू लोकसभा क्षेत्र लिखा हुआ है. वहीं चैनपुर और पाटन में भी सांसद का विरोध हाल के दिनों में हुआ. इस मामले में सांसद के प्रवक्ता सोमेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने इस कुछ बोलने से इंकार कर दिया. वहीं इस मामले में पलामू लोकसभा मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा ने भी कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. वे सिर्फ इतना ही बोले कि ये किसी संगठन या व्यक्ति का विरोध नहीं है. कुछ लोग चोरी छुपे इस तरह का काम कर रहे है. जिस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है. इसे भी पढ़ें-धनबाद-बोकारो">https://lagatar.in/in-dhanbad-bokaro-devotees-offered-arghya-to-the-setting-sun/">धनबाद-बोकारो

में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

जेपी नड्डा को भेजा पत्र, बीडी राम को हटाने की मांग

वहीं मार्च में पलामू संसदीय क्षेत्र में पार्टी के 19 मंडल अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखकर, बीडी राम की उम्मीदवारी निरस्त करके, किसी स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग की है. मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित क्षेत्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्री को भी इस बात से अवगत कराया है. मंडल अध्यक्षों का दावा है कि उम्मीदवारी के ऐलान से पहले उन्होंने बीडी राम के नाम पर आपत्ति जताई थी लेकिन फिर भी उनको ही मौका दिया गया. उनका कहना है कि यदि बीडी राम बदले नहीं गए तो वे सहज होकर पार्टी के लिए कैंपेन नहीं कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-nine-year-old-girl-who-had-come-to-visit-her-aunts-house-drowned-in-the-pond-died/">साहिबगंज

: मौसी के घर घूमने आयी नौ वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही