Search

 
 
 

Palamu News: मूसलाधार बारिश में मेदिनीनगर बेहाल, उमस से मिली राहत

सोमवार शाम दो घंटे तक हुई मानसून की पहली तेज बारिश ने मेदिनीनगर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. इस दौरान 39.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. बारिश के कारण मुख्य बाजार समेत शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया.
 

Palamu: सोमवार शाम दो घंटे तक हुई मानसून की पहली तेज बारिश ने मेदिनीनगर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. इस दौरान 39.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. बारिश के कारण मुख्य बाजार समेत शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया. इस दौरान नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे पूरा बाजार पानी-पानी हो गया.

इसे भी पढ़ें:

बारिश के दौरान बाजार में खरीदारी और अन्य काम से पहुंचे लोगों को पैदल चलने और बाइक से आने-जाने में काफी परेशानी हुई. कई दुकानों के सामने पानी जमा हो गया, जबकि निचले इलाकों के कुछ घरों में भी नालियों का पानी घुस गया. बताते चलें कि बारिश के पहले कई स्थानों पर निगम द्वारा नालियों की सफाई की गई थी. हालांकि लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से समस्या उत्पन्नहोती है.

 

गरज के साथ हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पहली ही तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने निगम से स्थायी समाधान की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही