Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर : श्रीराम सेना ने पूजा समितियों को किया सम्मानित

Medininagar : श्रीराम सेना ने सदर प्रखंड के सुआ स्कूल के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इससे पहले श्रीराम सेना ने विभिन्न पूजा समितियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया, सुआ कौड़िया रामनवमी पूजा समिति के जेनरल अध्यक्ष टाइगर कुमार, श्रीराम सेना के अध्यक्ष सुबोध विश्वकर्मा, पूर्व जिला परिषद अर्जुन सिंह, पंसस अजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय समेत कई लोग मौजूद थे. समारोह में श्रीराम सेना ने विधायक, थाना प्रभारी समेत विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया. साथ ही बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि हृदया सिंह, रामकेरश चौरसिया, सुआ कौड़िया पूजा समिति के मुख्य संरक्षक उपाध्याय सिंह, शिक्षक रविंद्र सिंह, अनूप सिंह, संतोष प्रसाद साव, राहुल ठाकुर समेत कई लोग भी सम्मानित हुए. इधर पूजा समितियों ने विधायक को तलवार, पगड़ी व शिल्ड देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-jharkhands-famous-wildlife-photographer-mrityunjay-sharma-passes-away/">पलामू

: झारखंड के प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मृत्युंजय शर्मा का निधन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-17-at-18.06.35_e2755be0-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सुआ क्लब को प्रथम जबकि श्रीराम सेना को मिला द्वितीय पुरस्कार

सुआ क्लब को प्रथम, श्रीराम सेना को द्वितीय व युवा क्लब तेलियाबांध को तीसरा पुरस्कार मिला. तेलियाबांध युवा एकता कमिटी द्वारा अध्यक्ष अजय चौधरी को तलवार व गमछा देकर स्वागत किया गया. इधर समाजसेवी शेखर मेहता द्वारा सदर प्रखंड के चियांकी, सुआ और कौड़िया में राम भक्तों को पानी का बोतल अंगवस्त्र और लाठी देकर सभी को सम्मानित किया गया. मौके पर मुखिया बिंको उरांव, अर्जुन सिंह, पिंटू तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा, परफेक्ट अख्तर एवं अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-said-brought-hope-in-2014-confidence-in-2019-guarantees-among-the-people-in-2024-congress-said-expectations-were-dashed-his-departure-is-certain/">मोदी

ने कहा, 2014 में आशा, 2019 में विश्वास, 2024 में लोगों के बीच गारंटी लेकर आये, कांग्रेस बोली, उम्मीदों पर पानी फेरा, उनका जाना तय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही