Search

 
 
 

मेदिनीनगर : विधायक ने व्यवसायियों की सुनी समस्या, समाधान का दिया भरोसा

 
Nilambar Pitambarpur, Medininagar:  नीलांबर पितांबरपुर मुख्यालय के व्यवसायियों की समस्याओं का ऑन स्पॉट निष्पादन विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने किया. चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्रखंड इकाई के तत्वावधान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अंचल अधिकारी कुणाल किशोर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना के सहायक पदाधिकारी बिट्टू कुमार उपस्थित थे. विधायक ने पदाधिकारियों की उपस्थिति में व्यवसायियों की समस्याओं को सुना और उनका निपटारा किया. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-girl-raped-in-the-name-of-getting-a-job-in-police/">बिहारः

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़की से दुष्कर्म

नशा के कारोबारी हो जाएं सावधान- विधायक

मौके पर विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि मुख्यालय में नशे के कारोबार में जो लोग लगे हैं, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है. वैसे लोग इस धंधा से दूर हो जाएं. वहीं चौक चौराहों पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है स्वयं अतिक्रमण हटा लें. स्वच्छता के दिशा में सहयोग करने की अपील की गई. विद्यालय और बैंक के बगल में संचालित शराब दुकानों को वहां से तत्काल हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी को विधायक ने दिया. व्यवसायियों ने सुरक्षा का मामला उठाया. इसे लेकर विधायक ने तत्काल थाना प्रभारी को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक का संचालन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया पति छोटे लाल सोनी ने की. जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रखंड प्रतिनिधि लाला प्रसाद यादव, बच्चन ठाकुर, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी, समाजसेवी वीरेंद्र कुमार, प्रमुख व्यवसायी योगेंद्र प्रसाद सोनी, बबलू कश्यप, बजरंगी सोनी, अनिल कश्यप, राकेश सोनी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-examination-taken-for-enrollment-in-excellent-school-canceled-exam-will-be-held-again-on-june-2/">पलामू

: उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए ली गई परीक्षा रद्द, दो जून को फिर से होगी परीक्षा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही