Search

 
 
 

मेदिनीनगर को मिलेगा नया नगर निगम भवन, 24.70 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम को जल्द ही नया नगर निगम भवन मिलेगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए नगर निगम भवन के निर्माण के लिए 24 करोड़ 70 लाख 50 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
 
पलामू जिला की खबरें

Ranchi :  पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम को जल्द ही नया नगर निगम भवन मिलेगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए नगर निगम भवन के निर्माण के लिए 24 करोड़ 70 लाख 50 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.

 

सरकार इस परियोजना के लिए दो चरणों में राशि जारी करेगी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल लागत का 67 प्रतिशत और वर्ष 2027-28 में बाकी 33 प्रतिशत राशि दी जाएगी. मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी.

 

नया भवन मेदिनीनगर के मौजा बैरिया में एक एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. यह जमीन पहले ही नगर निगम को हस्तांतरित की जा चुकी है. सरकार ने भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य 18 महीने तय किया है.

 

इस परियोजना को जुडको (JUIDCO) के माध्यम से पूरा किया जाएगा. निर्माण कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खुली निविदा निकाली जाएगी, ताकि पारदर्शी तरीके से एजेंसी का चयन हो सके. भवन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) नई दिल्ली की एजेंसी M/s Mass N Void Design Consultants ने तैयार की है.

 

नए नगर निगम भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें सीसीटीवी व्यवस्था, बिजली और एसी का काम, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था, फायर फाइटिंग सिस्टम, फर्नीचर, इंटीरियर, साइट डेवलपमेंट और बाउंड्री वॉल का निर्माण भी शामिल है.

 

इस योजना को पहले ही विभागीय मंत्री और 25 जून 2026 को हुई राज्य योजना प्राधिकृत समिति की बैठक से मंजूरी मिल चुकी थी. अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही