Medininagar: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब कला गांव के समीप डालटनगंज-औरंगाबाद एनएच 98 फोरलेन पर सोमवार दोपहर खड़े हाइवा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में ट्रक के चालक और सह चालक की मौत हो गयी. वहीं ट्रक पर सवार एक फल व्यापारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे हरिहरगंज सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. ट्रक और हाइवा के बीच फंसे शवों को गैस कटर से काटकर निकाला गया. बताया जाता है कि महाराष्ट्र के नासिक से अंगूर लेकर एक ट्रक डालटनगंज की ओर से हरिहरगंज की ओर जा रहा था. हरिहरगंज के ढाबकला कला गांव के पास पिछले 24 घंटे से खराब एक हाइवा (बीआर 24एल 3996) एनएच के किनारे पर खड़ा था. इस बीच पीछे से आए ट्रक ने हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ट्रक के चालक और खलासी दब गए जबकि फल व्यापारी महाराष्ट्र के वैभव लक्ष्मी सीटी के रहने वाले रौशन शर्मा (38) वाहन से नीचे गिर गए. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/hemant-soren-reached-supreme-court-against-the-order-of-jharkhand-high-court/">झारखंड
हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
के हमाम में सभी नंगेः सीपीआइ(एम) [wpse_comments_template]
हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों एवं हरिहरगंज थाना पुलिस ने जख्मी फल व्यापारी को हरिहरगंज सीएचसी में भेजा. साथ ही जेसीबी और लोडर लगाकर वाहनों को हटाने की कोशिश की लेकिन शवों के फंसे होने के कारण तत्काल सफलता नहीं मिली. करीब साढे तीन से चार घंटे बाद गैस कटर से वाहन के हिस्से को काटकर शवों को बाहर निकाला गया. इस दौरान एनएच पर एक तरफ का परिचालन बाधित रहा. हरिहरगंज के थाना प्रभारी चालक और सह चालक की पहचान करने में जुटे हुए हैं. घटना के वक्त हाइवा के चालक और सह चालक घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे. इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/everyone-is-naked-in-the-bath-of-corruption-cpim/">भ्रष्टाचारके हमाम में सभी नंगेः सीपीआइ(एम) [wpse_comments_template]
Leave a Comment