Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मीडिया कप को लेकर बैठक, जान‍िये क्‍या-क्‍या न‍िर्णय ल‍िए गए

Ranchi : रांची प्रेस क्‍लब द्वारा आयोज‍ित मीड‍ि‍या कप 2023 को लेकर सोमवार को बैठक की गई. बैठक में आयोजन समिति के साथ सभी टीम के मैनेजर, कप्तान और उपकप्तान शामिल थे. बैठक में मीडिया कप के आयोजन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
  • सभी मैच 16 ओवर के होंगे, जिसमें एक गेंदबाज अधिकतम चार ओवर गेंदबाजी कर सकेगा. वहीं अन्य गेंदबाज अधिकतम तीन ओवर फेंक सकेंगे.
  • पांच ओवर तक पावर प्ले रहेगा.
  • लाल गेंद से मैच होगा.
  • टाई की स्थिति में 1 - 1 ओवर का सूपर ओवर होगा. सुपर ओवर में टाई होने पर मैच का फैसला टॉस से होगा.
  • मैदान पर घोर अनुशासनहीनता के लिए जिम्मेदार टीम को पांच पेनल्टी रन से पेनालाइज्ड किया जाएगा. जिसका निर्णय अंपायर लेंगे.
  • प्रत्येक दिन पहला मैच सुबह 8:30 बजे से और दूसरा मैच 12:30 बजे से होगा. पहले मैच में 8:45 और दूसरे मैच में 12.45 बजे तक अगर कोई टीम (प्लेइंग 11) मैदान नहीं पहुंचती है, तो प्रत्येक 5 मिनट देरी से आने वाली टीम के एक ओवर काटे जाएंगे. वहीं पहले मैच में 9.15 बजे तक और दूसरे मैच में 1.15 बजे तक किसी टीम (प्लेइंग 11) के नहीं पहुंचने पर दूसरी टीम को वॉकओवर दिया जाएगा.
  • किसी भी मैच के लिए टीम में 11 खिलाड़ियों का होना अनिवार्य होगा.
  • अन्य नियमों में आरडीसीए का नियम लागू होगा.
  • अभ्यास में लगातार अनुपस्थित रहने वाले खिलाड़ियों की सूची टीम के मैनेजर और कप्तान 2 फरवरी की शाम में आयोजन समिति को सौंप देंगे. ऐसे खिलाड़ियों को कीट नहीं दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही