Chouparan : आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने काम करना शुरू कर दिया है. उसी क्रम में चौपारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कई निर्देश दिए गए. बीडीओ की ओर से प्रपत्र 6, 7 और 8 बीएलओ एप्प में भरने के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि मतदाता सूची में डोर-टू-डोर भ्रमण कर काम करना है. बीडीओ ने बताया कि सभी बीएलओ मतदाता सूची के एक पन्ने की पूरी जानकारी प्राप्त कर प्रखंड कार्यालय को देंगे. सभी बीएलओ को अपने बूथ क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रपत्र 6, 7 और 8 को भरना है, ताकि कोई योग्य मतदाता नहीं छूटे. बैठक में जानकारी दी गई कि एक जून से 16 अक्टूबर तक एवं 17 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाना है. वहीं सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक को उन कार्यों के लिए प्रशिक्षित भी किया गया. साथ ही नया वोटर लिस्ट जिला से उठाव करते हुए उनके बीच वितरित किया गया. कार्यक्रम में मतदाता सूची का पन्ना जांच और हाउस टू रोल पर विशेष फोकस किया गया. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी
पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग [wpse_comments_template
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक, डोर-टू-डोर जाएंगे बीएलओ
Leave a Comment