Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संत जेवियर्स कॉलेज में महिला स्वास्थ्य पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोज

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में महिला स्वास्थ्य पर एक वार्ता और मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में महिला स्वास्थ्य पर एक वार्ता और मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया. आईक्यूएसी (IQAC) ने विमेन सेल तथा पाथकाइंड लैब्स के सहयोग से आज फादर सी. डी. ब्राउवर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित करना था.

 

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. शशि याशी द्वारा किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एस.जे. तथा उप-प्राचार्य फादर डॉ. अरुण अजय मिंज, एस.जे. भी उपस्थित थे. वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं के स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

 

कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. साथ ही विमेन सेल की समन्वयक डॉ. अनुपमा भार्गव, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया.

 

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह कार्यक्रम विमेन सेल और IQAC के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जो स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के संस्थान के संकल्प को दर्शाता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही